रीवासिटी न्यूज
Rewa news:गोली कांड का 7 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार!

Rewa news:गोली कांड का 7 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार!
रीवा पत्रिका. सिविल लाइन थाना के झिरिया में नवंबर में हुए गैंगवार के आरोपी रवि पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी कई महीनों से फरार था और उस पर 7 हजार रु. का इनाम घोषित था। लाड़ली लक्ष्मी पथ के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ा।