रीवासिटी न्यूज
Rewa news:नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान!

Rewa news:नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान!
रीवा . नगर निगम में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सहायक ग्रेड-तीन सुरेन्द्र सिंह बघेल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। अर्धवार्षिकी आयु पूरी करने के चलते 31 मार्च को वह सेवानिवृत्त हुए लेकिन अवकाश की वजह से विदाई समरोह बाद में आयोजित किया गया। महापौर अजय मिश्रा ने शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। एमआईसी सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल, रवि तिवारी, सूफिया बेगम, उपायुक्त एमएस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, पूर्व पार्षद अशोक पटेल, मोहम्मद अकरम एवं अन्य मौजूद रहे।