Rewa news यातायात नियमों की अनदेखी 8 वाहन चालक मदहोश मिले!
रीवा . यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। अब तक 8 नशेड़ी वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नीरज शुक्ला, अजय सोनी, पवन पिता लालाराम सहित अन्य लोग शामिल हैं। ये सभी अत्यधिक शराब पीकर वाहन चला रहे थे।
तीन दिनों के अभियान में इन चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, बिना नंबर प्लेट वाले 55 वाहन और बिना हेलमेट पहने 115 लोगों पर जुर्माना किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बड़ी संया में नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ सत कार्रवाई की गई है। यह अभियान जारी रहेगा ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।