Rewa news:पेड़ों की छंटाई से तीसरी आंख को हुआ ‘मोतियाबिंद’शहर में 34 लोकेशनों पर लगे 185 सीसीटीवी कैमरे बंद, पुलिस परेशान!

Rewa news:पेड़ों की छंटाई से तीसरी आंख को हुआ ‘मोतियाबिंद’शहर में 34 लोकेशनों पर लगे 185 सीसीटीवी कैमरे बंद, पुलिस परेशान!

 

 

 

 

 

रीवा. शहर में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई की जा रही है। इससे बड़ी संया में सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए हैं। करीब 34 स्थानों पर लगे 185 में से 80 फीसदी कैमरे पिछले चार दिनों से काम नहीं कर रहे।

 

 

 

 

 

 

 

इसका सीधा असर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर पड़ रहा है। बिजली विभाग तारों के पास पेड़ों की डालियां काट रहा है, ताकि तेज हवा या तूफान में तारों को नुकसान न पहुंचे। लेकिन इस प्रक्रिया में कैमरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। शहर में किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में अब पुलिस को निजी संस्थानों के कैमरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शिल्पी प्लाजा से शुरू हुई यह समस्या धीरे-धीरे अन्य लोकेशनों तक फैल गई है। सीसीटीवी सिस्टम का मेंटीनेंस देख रही एजेंसी द्वारा मरमत का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन पूरी व्यवस्था सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

 

 

 

 

 

 

शहर में 43 लोकेशन पर लगे 249 कैमरे
शहर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलग-अलग प्वॉइंटों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। करीब 43 लोकेशन में पुलिस के 249 कैमरे लगे हुए हैं, जिनका संचालन कंट्रोल रूम से होता है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों सहित मुय चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस पहरा देती है। कई घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

 

 

 

 

 

फाइबर कट होने से बढ़ी समस्या

फाइबर कट होने से सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए हैं। कैमरों को आपस में जोडऩे वाली केबल पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से टूट गई है। इससे कैमरों का आपस में संपर्क भी टूट गया और वे बंद हो गए। सभी लोकेशनों का फाइबर कट हो गया है, जिसकी वजह से यह स्थिति निर्मित हो रही है। एक लोकेशन सही करते हैं तो दूसरी जगह पेड़ की डाल समस्या खड़ी कर देती है।

 

 

 

 

 

 

 

शहर के कुछ लोकेशनों के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। पेड़ों की छंटाई की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिसको जल्द दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। एक्सपर्ट की टीम काम कर रही है। जल्द सारे कैमरे चालू करवा दिए जाएंगे।

आरती सिंह, एएसपी

Exit mobile version