रीवासिटी न्यूज

Rewa news:आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की टीम तैयार,कलेक्टर ने सौंपे विशेष दायित्व!

Rewa news:आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की टीम तैयार,कलेक्टर ने सौंपे विशेष दायित्व!

 

 

 

 

 

रीवा . जिले में नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की हैं। नगर निगम आयुक्त को सेवा क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाते हुए उन्हें वालेंटियर्स की नियुक्ति, प्रशिक्षण, अग्निशमन दल, शेल्टर होम, राहत शिविर और सूचना प्रसारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक को संचार व्यवस्था व कयुनिकेशन प्लान का प्रभारी बनाया गया है। जिला सेनानी होमगार्ड को राहत उपकरण और सिविल डिफेंस प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के डीन व सीएमएचओ को आपातकालीन उपचार और दवाओं की व्यवस्था की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। परिवहन व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, खाद्यान्न आपूर्ति के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी, वेयरहाउस प्रबंधक और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी नामित किए गए हैं। पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी पीएचई के कार्यपालन यंत्री को दी गई है।

 

 

 

 

 

 

जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण रखें। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी आपस में समन्वय बनाए रखें और व्हाट्सएप के माध्यम से सतत संपर्क में रहें। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसमें समय-समय पर आवश्यक जानकारियां दी जाएं।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने कहा कि युद्ध जैसी किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बड़ी बस्तियों से दूर स्थलों का चयन करें। आवश्यक संसाधनों जैसे जेसीबी, क्रेन, सीमेंट कटर मशीन आदि की सूची बनाकर उनके उपयोग की तैयारी रखें। साथ ही वालेंटियर्स को प्राथमिक उपचार और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए।

 

 

 

 

 

सुरक्षा का प्लान तैयार

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के लिए जिला स्तरीय प्लान तैयार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button