ननि के लेखा-अग्निशमन अधिकारी का तबादला
सतना: राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय ने तबादला सूची जारी कर नवीन पदस्थापना की है। जारी सूची में एक ओर जहां 3 अधिकारियों को सतना भेजा गया है। वहीं सतना से पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार राज्य शासन ने राम सजा प्रसाद को नगर निगम सतना का अग्निशमन अधिकारी नियुक्त किया है।
ननि में लेखापाल के पद पर पदस्थ श्यामपाल सिंह का तबादला कटनी किया गया है। वहीं सहायक राजस्व अधिकारी हरि मित्र श्रीवास्तव को सतना से सिंगरौली भेजा गया है। सतना ननि की सहायक राजस्व निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव और उप राजस्व निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी को शोकॉज किया गया है। साथ ही सफाई अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह को रतलाम से सतना भेजा गया है। सहायक राजस्व निरीक्षक रवि पांडे को बुरहानपुर से और श्रीमती कायनात परवीन को भोपाल से सतना ननि भेजा गया है।