Rewa mp:इंजीनियरिंग कॉलेज के नए प्राचार्य बने डॉ. आरपी तिवारी!

Rewa mp:इंजीनियरिंग कॉलेज के नए प्राचार्य बने डॉ. आरपी तिवारी!

 

 

 

 

 

रीवा . शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फिर प्राचार्य के प्रभार में फेरबदल किया गया है। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में डॉ. आरपी तिवारी की पदस्थापना की गई है। डॉ. तिवारी वर्तमान में कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अकादमिक डीन के रूप में कार्यरत हैं। वे आईआईटी दिल्ली से पीएचडी हैं और सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं एकडमिशियन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखते हैं। इसके पूर्व वे शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के प्रथम प्राचार्य रह चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक अनुभव का भी विशेष लाभ प्राप्त है। इस नियुक्ति पर कालेज के प्राध्यापकों और छात्रों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Exit mobile version