सिटी न्यूज

Singrauli: जल गंगा अभियान प्रकृति के साथ लोगों का जुड़ाव अभियान है: राज्य मंत्री

Singrauli: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश के साथ साथ सिंगरौली जिले में जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जिले के जल संरचनाओं के सुधार उनके गहरीकरण साफ साफाई का कार्य सामूहिक श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ हुआ। सिंगरौली जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित ढोटी तालाब में जन प्रतिनिधियो, समाजसेवियो आम नगारिको द्वारा सामूहिक श्रमदान से इस अभियान की सुरूआत हुई तथा अभियान का सामापन गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कलेक्ट कार्यालय के समीप स्थित जुड़ा तालाब में मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सुन्दर लाल शाह, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के गरिमामय उपस्थिति में किया गया–

समारोह के प्रारंभ नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा आये हुये अतिथियो का स्वागत करते हुये निगम द्वारा 5 जून पर्यवरण दिवस से 16 जून गंगा दशहरा तक नगरीय क्षेत्र में स्थिति जल संरचनाओं के सुधार कार्य साफ सफाई कराने के साथ जल संचयन के संबंध में आम नागरिको को जागरूक करने हेतु निगम द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रामो जिसमें निबंध प्रतियोगिता, चित्र लेखन दिवाल लेखन सहित अन्य कार्यक्रमो के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही निगम आयुक्त के द्वारा बताया गया कि नगरीय क्षेत्र में स्थित तालाबो, नदियो, नालो कुआ बावड़ियो की साफ सफाई आदि का कार्य निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित जनो को गंगा दशहरा की बधाई देते हुये राज्य मंत्री  राधा सिंह ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के साथ लोगो के जुड़ाव का अभियान मनुष्य जितना प्रकृति से दूर होगा उसे उतनी ही समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। उन्होने कहा कि प्रकृति ने सदैव हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति की है। हमारी भी यह जिम्मेदारी है कि इसके संरक्षण और संवर्धन में हम बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करें। उन्होंने कहा कि अगर आज जल का संरक्षण नहीं किया गया तो आगामी भविष्य में इसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे और संभवत: तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए हो सकता है। इसके लिए आज से ही हम जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएं। साथ ही साथ अपने आस-पास पौधरोपण भी करें।

इस अवसर सांसद सीधी सिंगरौली राजेश मिश्रा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अभियान से जहां एक ओर जल के संरक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण में भी सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुओं, बावड़ी आदि जल सरचनाओं का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाया जायेगा। तालाबों के किनारों पर हरित क्षेत्र बफर झोन तैयार किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि वर्षा के जल को ज्यादा से ज्यादा संचित कर भू-जल स्तर में वृद्धि की जाये। सांसद ने उपस्थित जन समूह से अपने जन्म दिवस, अपने बच्चो के जन्म दिन पर कम से कम एक पेड़ लगाने का आव्हन किया। सामारोह में आये हुये नगारिको को संबोधित करते हुये विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने कहा कि कोई अभियान तभी सफल होता है जब वह जनभागीदारी के साथ किया जायें सिर्फ शासन के द्वारा ही प्रयास करने से सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल गंगा अभियान की सफलता में सभी लोगो का सामूहिक प्रयास रहा है।

उन्होने कहा किजल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जिसे इन्हे नया जीवन मिला है अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने आस पास के जल स्त्रोतो का निरंतर रखरखाव करे ताकि आने वाले समय में हमे जल की समस्या से निजात मिल सके। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि कहा कि जीवन का आधार जल है, जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल स्त्रोत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी, जलाशय यह सभी हमारी धरोहर हैं और हमें इनको सहेजना है। जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही पर्यावरण के लिए भी लाभदायी है। इसमें नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी आदि जल संरचनाओं की सफाई कर, जीर्णोद्धार कर उपयोगी बनाया जा रहा है।

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि जल गंगा अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र के तालाबो, नदियो, बावड़ियो के संरक्षण एवं उनके साफ सफाई का अभिनव प्रयास किया गया है इसके लिए नगर निगम आयुक्त सहित उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। सामारोह के दौरान जन प्रतिनिधियो द्वारा अभियान के दौरान उतकृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रो सहित चित्रकला, निबंधन लेखन में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समरोह के दौरान मुख्यमंत्री जी के उज्जैन में राज्य स्तरीय समारोह में उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर पार्षद खुर्शिद आलम, राम नरेश शाह, संतोश शाह, श्यामकुमारी शर्मा, अनिल बैस, वरिष्ट सामाज सेवी संदीप चौबे, मधु झा, संजीव अग्रवाल सहित भारी सख्या में आम जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button