भोपाल

MP news, नौनिहालों की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई चूक: राजेन्द्र शुक्ल, डिप्टी सीएम।

MP news, नौनिहालों की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोई चूक: राजेन्द्र शुक्ल, डिप्टी सीएम।

उप मुख्यमंत्री ने नव निहाल बच्चों को दो बूँद ज़िंदगी की पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ,

 

भोपाल। उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन राजेंद्र शुक्ल ने जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई “जयप्रकाश चिकित्सालय” भोपाल में पोलियो ड्राप पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश वर्ष 2008 से आज तक लगातार पोलियो मुक्त बना हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने की अपील।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक अभिभावक अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ में जाकर दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें और देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित जनों को पोलियो ड्रॉप और वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।

स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में दें सहयोग।

आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 25 जून से प्रदेश में दस्तक अभियान शुरू होने जा रहा हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का अमला घर-घर जाकर दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीनेशन के साथ-साथ अन्य जाँच भी व्यवस्था की जाएगी इसके साथ ही आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिक अपना सहयोग दें, प्रदेश में शासन द्वारा उपचार की व्यवस्था के लिए पर्याप्त अधोसंरचना और मैनपॉवर की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपचार की व्यवस्था के संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में योग और व्यायाम तथा उचित आहार को शामिल जरूर करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button