भोपाल

Bhopal news, अब निजी नर्सिंगहोम,अस्पतालों को प्रवेश द्वार पर चस्पा करनी होगी यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने दिया आदेश।

Bhopal news, अब निजी नर्सिंगहोम,अस्पतालों को प्रवेश द्वार पर चस्पा करनी होगी यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने दिया आदेश।

प्रदेश की सभी चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की जानकारी अस्पतालों के बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य : राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री।

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जारी इस आदेश के तहत आयुष्मान भारत “निरामयम्” योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निःशुल्क और कैशलेस उपचार की जानकारी अब प्रवेश द्वार पर बड़े अक्षरों में प्रदर्शित करनी होगी। श्री शुक्ल का कहना है कि यह कदम इस योजना का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है। जारी यह आदेश प्रदेश के नागरिकों की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा “हम चाहते हैं कि प्रदेश के हर नागरिक को आयुष्मान योजना का पूरा लाभ मिले। इसके लिए अस्पतालों में इस जानकारी का बोर्ड पर प्रदर्शित होना जरूरी है, ताकि लोग यह जान सकें कि कौन-कौन सी चिकित्सकीय प्रक्रियाएं निःशुल्क उपलब्ध है।

भोपाल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. प्रभाकर तिवारी ने भी सभी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी नागरिकों के लिए स्पष्ट और सुलभ होनी चाहिए, ताकि लोग बिना किसी कठिनाई के इस योजना का लाभ ले सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button