भोपाल

Bhopal news:लोकायुक्त संगठन मुयालय ने जारी किए केंद्रीयकृत फोन नंबर!

Bhopal news:लोकायुक्त संगठन मुयालय ने जारी किए केंद्रीयकृत फोन नंबर!

 

 

 

 

 

 

 

भोपाल. भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने मुहिम तेज करने की योजना बनाई है। लोकायुक्त मुख्यालय की ओर से जनता के लिए केंद्रीयकृत दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर संपर्क कर भ्रष्टाचारी को ट्रैप करवाने का तरीका, सावधानी, संबंधित अधिकारी से संपर्क सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। सूचना के साथ फोन नंबर की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट, नगर निगम, आरटीओ आदि विभागों में सूचना चस्पा की जा रही है।

संबंधित कार्यालय को ट्रांसफर होगी शिकायत

हेल्पलाइन के जरिए शिकायत प्राप्त होने पर उसे मुयालय में दर्ज कर संबंधित कार्यालय को भेज दी जाएगी। वहां शिकायत दर्ज कर ट्रैप करवाने की आगे की कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता को बताया जाएगा। यहां बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने प्रदेश में पिछले डेढ़ माह में रिकॉर्ड 70 से ज्यादा कार्रवाई की हैं। ये पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा हैं। पिछले एक साल में 120 से 130 कार्रवाई की गई हैं। 300 से ज्यादा केस रजिस्टर्ड किए गए हैं।

 

 

 

 

 

भोपाल लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौड़ के अनुसार इस प्रयास से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। अगर कोई पीड़ित व्यक्ति फोन करता है तो उसे गाइड किया जाएगा। शिकायत आने पर पहले सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड सहित पैपलेट तैयार हो गए हैं। कुछ जगहों पर लगवा भी दिया गया है।

विभागों के बाहर चस्पा की जा रही सूचना
कोई रिश्वत मांगे तो डायल करें 9407293446
जनता को किया जाएगा जागरूक

मुख्यालय से एक सेंट्रलाइज नंबर जारी किया गया है। इसमें शिकायत आने पर गाइड किया जाएगा। तमाम चीजें शिकायतकर्ता को बताई जाएंगी। मुख्यालय में एक नोडल बनाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।

जयदीप प्रसाद, डीजी, लोकायुक्त

मोबाइल फोन नंबर9407293446

लैंड लाइन फोन नंबर0755 2540889

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button