भोपालरीवा

Mauganj news:शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय प्रशासन बना मूकदर्शक!

Mauganj news:शिक्षकों की मनमानी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय प्रशासन बना मूकदर्शक!

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज. जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगवां में प्राचार्य और शिक्षकों की मनमानी से हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में है। हालत यह है कि प्राचार्य सहित विद्यालय के आठ अतिथि शिक्षक एवं दो लैब टेक्नीशियन नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि उनका हस्ताक्षर कराकर वेतन दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

इसका खुलासा तब हुआ जब जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटेल और जनपद सदस्य दीपा पांडे निरीक्षण में विद्यालय पहुंचे। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष पटेल द्वारा जब प्राचार्य और शिक्षकों से जानकारी मांगी गई तो उपस्थिति रजिस्टर में कई दिनों से कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। लेकिन प्राचार्य श्यामानंद शर्मा और उनके सहयोगी अशोक मिश्रा द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों को उपस्थित दिखाया गया। जबकि अनुपस्थित रहने की स्थिति में ना उन्हें कोई नोटिस दी गई और न ही कोई जवाब मांगा गया। इतना ही नहीं दो वर्षों से लैब टेक्नीशियन विद्यालय नहीं पहुंचे। जिससे लैब में ताला बंद रहता है। लैब टेक्नीशियन को छात्र पहचानते नहीं।

 

 

 

 

स्कूल में 22 शिक्षक पदस्थ
विद्यालय में कुल 22 शिक्षक पदस्थ हैं जबकि महज 10 की संख्या में ही शिक्षक विद्यालय आते हैं। प्राचार्य और जनपद उपाध्यक्ष के अनुसार अनुपस्थित रहने वाले अतिथि शिक्षकों में मनीषा मिश्रा, आंचल शर्मा, सुबोध तिवारी, राजीव नयन मिश्रा, नीलम मिश्रा, प्रशांत चतुर्वेदी, विपिन मिश्रा, आस्तिक मिश्रा, अतुल द्विवेदी आदि शामिल हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।

 

 

 

 

 

शिक्षक विद्यालय नहीं आते और उनको वेतन मिल रहा है। प्राचार्य द्वारा दो वर्ष से अनुपस्थित शिक्षकों का हस्ताक्षर करा लिया जाता है और बदले में आधा वेतन ले लिया जाता है, जो जांच का विषय है।

राजेश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष मऊगंज

 

 

 

 

 

दो वर्ष से लैब टेक्नीशियन रूम बंद है, छात्रों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती। अनुपस्थित शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। प्राचार्य की मनमानी से शिक्षा व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

दीपा पांडे, जनपद सदस्य मऊगंज

 

 

 

 

शिक्षकों और लैब टेक्नीशियन के अनुपस्थित होने की जानकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई है। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को जल्द जांच उपरांत नोटिस जारी किया जाएगा।

एसके मिश्रा, बीईओ मऊगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button