Rewa news:उप मुख्यमंत्री पहुंचे बागेश्वरधाम तैयारियों की ली जानकारी!

Rewa news:उप मुख्यमंत्री पहुंचे बागेश्वरधाम तैयारियों की ली जानकारी!

 

 

 

 

 

रीवा . उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम परिसर में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की स्थापना की जा रही है। इसका भूमिपूजन प्रधानमंत्री 23 फरवरी को करेंगे। इस अस्पताल से प्रदेश के हजारों मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कराएं। बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। इस भव्य विवाह कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से बात की। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एसपी अगम जैन उपस्थित रहे।

Exit mobile version