माधव नेशनल पार्क 9वां टाइगर रिजर्व की हुई स्थापना?
Bhopal News: प्रदेश को 9वां टाइगर रिजर्व मिल गया। शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व बन गया। यह पहला रिजर्व है, जिसे बनाने की प्रक्रिया 6 माह में पूरी हुई। इसका विस्तार क्षेत्र शिवपुरी में है। 37,523.344 हेक्टेयर में फैला है। अभी यहां 3 वयस्क और 2 शावक हैं। भोपाल के बाद यह दूसरा रिजर्व है, जिसकी सीमा शहर से लगी है। 9 रिजर्व को मिलाकर बड़ा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट बनेगा। शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी हुई। 10 मार्च को सीएम शिवपुरी में लोकार्पण करेंगे। इसी दिन बांधवगढ़ और कान्हा टाइगर रिजर्व से 1-1 बाघ भी छोड़े जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 8 सितंबर को राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में इसकी सहमति दी थी। एक माह में केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दी और 6 माह में रिजर्व घोषित कर दिया। अभी मप्र में 8 रिजर्व सतपुड़ा, पेंच, बांधवगढ़, कान्हा, संजय डुबरी, पन्ना, रानी दुर्गावती, रातापानी हैं।