Rewa news:गडरा कांड के बाद बिगड़ी पुलिस कानून व्यवस्था के मद्दे नजर रीवा में नए आईजी और डीआईजी की हुई पदस्थापना!
रीवा . गडऱा कांड के बाद बिगड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर रीवा के डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय को रीवा से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। अब रीवा जोन में नए आईजी और डीआईजी की पदस्थापना की गई है। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव राजपूत को रीवा आईजी के रूप में पदस्थ किया गया है। वे पहले विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदेन सचिव म.प्र. शासन गृह विभाग मंत्रालय भोपाल में कार्यरत थे। डीआईजी के रूप में राजेश सिंह की पदस्थापना की गई है। वे पहले उप पुलिस महानिरीक्षक सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल में थे। इन बदलावों के बाद रीवा में कानून-व्यवस्था को सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर को पहले ही हटाया जा चुका है।
गौरव राजपूत
राजेश सिंह