MP Satna:सतना में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा ISO अवार्ड प्रदान कर उत्कृष्ट अधिकारियों का किया गया सम्मान!

MP Satna:सतना में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा ISO अवार्ड प्रदान कर उत्कृष्ट अधिकारियों का किया गया सम्मान!

 

 

 

 

 

सतना . पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत ने सतना में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और जनसेवा की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस दौरान श्री राजपूत ने सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उत्कृष्ट कार्यों हेतु ISO अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान पारदर्शिता, कार्यकुशलता और नागरिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। बैठक उपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्री राजपूत ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता, एएसपी शिवेश सिंह बघेल, विक्रम सिंह कुशवाहा,सीएसपी महेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version