Rewa news:कमिश्नर बंगले में चोरों का धावा!

Rewa news:कमिश्नर बंगले में चोरों का धावा!

 

 

 

 

 

 

रीवा. चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे अधिकारियों के बंगलों को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में कमिश्नर बंगले के परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी के आवास में घुसकर चोरों ने बड़ी सफाई से नकदी और जेवर पार कर दिए। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

कमिश्नर बंगले में पदस्थ कर्मचारी लालमणि पटेल गुढ़वा थाना मनगवां के निवासी हैं। वे कमिश्नर बंगले में स्थित एक कमरे में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। देर रात करीब दो बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे की खिड़की टूटी हुई थी और दरवाजा खुला हुआ था। उनका पैंट बरामदे में पड़ा था, जिसमें रखे तीन हजार रुपए गायब थे। इतना ही नहीं चोरों ने उनकी बहू के कमरे की अलमारी भी तोड़ दी थी, जिसमें रखे 10 हजार रुपए नकद और सोने व चांदी के जेवरात भी गायब थे। चोरी का पता चलते ही लालमणि पटेल ने ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ को जानकारी दी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश

पुलिस को आशंका है कि बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दरवाजा खोलकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version