Rewa mp:शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय कटरा का भवन जर्जर, गिर रही छत की सीलिंग, प्रशासन गंभीर हादसे के इंतजार में!

Rewa mp:शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय कटरा का भवन जर्जर, गिर रही छत की सीलिंग, प्रशासन गंभीर हादसे के इंतजार में!

 

 

 

 

कटरा . विधानसभा क्षेत्र त्योंथर अंतर्गत ग्राम कटरा में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन जर्जर हालत में है। छत की सीलिंग गिर ही है और भवन कभी भी धराशाई हो सकता है। जिससे किसी गंभीर हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। प्राचार्य ने कई बार इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कटरा हायर सेकेंडरी विद्यालय के एक भवन की तो दीवारें फटी हुई है, वह कभी भी धराशाई हो सकता है। तीन कमरों की छतें टपकती हैं और सीलिंग गिरती रहती है। कई सालों से यह स्थिति बनी हुई है। बीते साल त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी को विद्यालय के जर्जर भावनों के बारे में अभिभावकों एवं ग्रामीण जनों ने बताया तो उन्होंने विद्यालय में जाकर वस्तु स्थिति को देखा था। समस्या के समाधान का वादा भी किया, लेकिन भवनों की मरमत नहीं कराई गई। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय त्योंथर के जन भागीदारी के अध्यक्ष महेश पांडे, सरपंच कटरा राजेश सोनी, समाजसेवी हरिशंकर पांडे, शिवरतन नामदेव, अशोक गुप्ता ने इस मामले को कई बार उठाया है। प्राचार्य ने भी संबंधित विभाग एवं कलेक्टर रीवा को जर्जर भावनों के बारे में पत्र व्यवहार किया। लेकिन न तो विभाग द्वारा और न ही जिला प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान किया गया। सायद सभी को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

Exit mobile version