Mauganj mp:विधायक ने फिर शुरू किया जनता दरबार लोगों की समस्याएं सुनी!

Mauganj mp:विधायक ने फिर शुरू किया जनता दरबार लोगों की समस्याएं सुनी!

 

 

 

 

 

मऊगंज . भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक बार फिर जनता दरबार की शुरुआत की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से मऊगंज स्थित आवास पर जनता दरबार लगाई, जिसमे काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय जनों ने पुलिस, राजस्व, बिजली, पानी, सडक़, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत समस्याएं रखीं। विधायक ने अधिकतर मामलों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का भरोसा दिलाया। कई प्रकरणों में मौके पर ही निराकरण किया गया। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। जनता दरबार का उद्देश्य यही है कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं हल करें।

Exit mobile version