भोपाल

MP news, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना।

MP news, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना

मप्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किये हैं ये सभी अधिकारी 2012 से 2018 बैच के हैं , शासन ने इन्हें कैबिनेट मंत्रियों के विशेष सहायक की जिम्मेदारी सौंपी है, आज 6 प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किये किए गए शासन ने 2012 बैच के अधिकारी चन्द्र प्रताप गोहल (CEO स्मार्ट सिटी जबलपुर ) को उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ला की निजी स्थापना में विशेष सहायक पदस्थ किया है।

इसी तरह 2017 बैच के अधिकारी रोहित बम्होरे डिप्टी कलेक्टर सागर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल की निजी स्थापना में विशेष सहायक पदस्थ किया है, तो वहीं 2016 बैच के अधिकारी विष्णु प्रसाद यादव संयुक्त कलेक्टर विदिशा को राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक पदस्थ किया है।

इसके अलावा 2012 बैच के अधिकारी चंद्रप्रकाश पटेल अपर कलेक्टर अनुपपुर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल की निजी स्थापना में विशेष सहायक पदस्थ किया है।

 

 

पदस्थापना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button