रीवा

शाहपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे धारा 307 के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे धारा 307 के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोज सिंह  : क्राइम न्यूज़ ब्यूरो रीवा

मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विवेक कुमार लाल के निर्देशन एवं SDOP  इंद्राज सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के द्वारा हमराह स्टाफ के साथ लंबे समय से फरार चल रहे धारा- 307 ( IPC ) के आरोपियों को आज दिनांक 11.9.2023 को गिरफ्तार किया गया,
मामले कि जानकारी देते हुए शाहपुर थाना प्रभारी जे एस ठाकुर ने बताया कि.. दिनांक 21.06.2023 को फरियादी रवि द्विवेदी निवासी हर्दिहा थाना शाहपुर की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध कि धारा- 294 323 506 324 307 34 ( IPC ) का प्रकरण पंजीकृत किया जाकर विवेचना में लिया गया, जिसके दौरान विवेचना प्रकरण सदर में फरार आरोपी विवेक सिंह /पिता वंश गोपाल सिंह , अजय सिंह /पिता वंश गोपाल सिंह निवासी गनिगवा, आदर्श पटवा /पिता राजेंद्र पटवा, बृजेश पटवा/ पिता राम रसीले पटवा निवासी बरिया थाना शाहपुर जिला मऊगंज को मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आज दिनांक 11.9.2023 को गिरफ्तार कर जे. आर. पर मा. न्यायालय के यहां पेश किया गया,
इस कार्यवाई मे… थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, आरक्षक  विनीत कुमार पांडे, आरक्षक सोनू सिंह, आरक्षक विवेकानंद यादव एवं आरक्षक संतोष रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button