रीवा

Rewa news, अंग्रेजों का बनाया गया कानून खत्म, अब भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता कानून होगा लागू : आइजी रीवा जोन।

Rewa news, अंग्रेजों का बनाया गया कानून खत्म, अब भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता कानून होगा लागू : आइजी रीवा जोन।

 

रीवा। भारत सरकार द्वारा बनाई गई नई कानून व्यवस्था को 01 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा नए कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए रीवा जोन के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए कानूनों को समाप्त करके भारत सरकार ने तीन नए कानून बनाए हैं जिनका क्रियान्वयन 1 जुलाई से होना निश्चित किया गया है नए कानून के संबंध में समस्त पुलिस अधीक्षकों को जानकारी दे दी गई है यह कानून पहले दंड आधारित बनाया गया था और जो नवीन कानून बनाए गए हैं वह न्याय पर आधारित कानून है इसके साथ ही उन्होंने बताया वीडियो ऑडियो जैसे कई इक्विपमेंट को भी कानूनी मान्यता दे दी गई है यह व्यवस्था पिछली कानून व्यवस्था से काफी अच्छी और संगठित एवम सरल है |

श्री सिकरवार ने बताया कि 1 जुलाई से देश भर में नया कानून नागरिकों के लिए लागू हो रहा है इस बदलाव में भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता कर दिया गया है जो भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है जिसे
भारतीय न्याय संहिता का नाम दिया गया है, दंड प्रकिया संहिता 1973 से आई थी। अब नए कानून में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और मिलने वाले पारदर्शी न्याय के आधारित संहिता बनाई गई है।

रीवा जोन के आइजी ने कहा कि ने कानून में त्वरित न्याय दिलाए जाने का प्रावधान किया गया है इससे पहले जो कानून बना था ब्रिटिश की आवश्यकता के अनुसार बना था। तब विचार विमर्श नहीं हुआ था। नए कानून में अलग-अलग वर्ग, जनता, बुद्धिजीवी वर्ग से विचार कर इसे बनाया गया है। 2019 से इसकी प्रक्रिया चल रही थी अब एक जुलाई से लागू होने वाला है श्री सिकरवार ने बताया कि अब नए कानून में न्याय प्रणाली में टेक्नालॉजी का उपयोग अधिक किया गया है। सम्मन, वारंट इलेक्ट्रानिकली भेजे जाएंगे इसके अलावा, तलाशी, जब्ती की ऑडियो, वीडियो रिकार्डिंग कराना भी अनिवार्य होगा।

.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button