रीवा

Rewa news, वृक्षारोपण अभियान की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर रीवा ने अधिकारी किए तैनात।

Rewa news, वृक्षारोपण अभियान की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर रीवा ने अधिकारी किए तैनात।

 

रीवा 06 जुलाई 2024. जिले भर में वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सात लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। रीवा नगर निगम क्षेत्र में अभियान के तहत 38 प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने वृक्षारोपण अभियान की मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को टीआरएस महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, न्यू साइंस कालेज, मॉडल साइंस कालेज, विधि महाविद्यालय तथा संस्कृत महाविद्यालय में पौधारोपण की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय को पशु चिकित्सा महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, शिक्षा महाविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक कालेज में तैनात किया गया है। संयुक्त कलेक्टर डॉ अनुराग तिवारी को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आयुर्वेद महाविद्यालय, जेएनसीटी कालेज, शासकीय मार्तण्ड उमावि क्रमांक दो एवं डिप्टी कलेक्टर श्रेयश गोखले को उमावि गोड़हर, हाईस्कूल समान, उमावि करहिया तथा शासकीय मार्तण्ड उमावि क्रमांक तीन में तैनात किया गया है।

कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर वैशाली जैन को केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो, संयुक्त संचालक पशुपालन कार्यालय, दृष्टिबाधित विद्यालय तथा जमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय की जिम्मेदारी दी है। संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा को बिलाबाग स्कूल, गुरूकुल स्कूल, उमावि निपनिया, जिला होमगार्ड कार्यालय, उमावि बदरांव तथा संत निरंकारी ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे को सरदार पटेल संस्थान निराला नगर, मड़फेश्वर महादेव मंदिर चोरहटा, विश्वविद्यालय स्टेडियम हाईस्कूल दुआरी, पिछड़ावर्ग छात्रावास परिसर, गायत्री शक्तिपीठ तथा ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण की मॉनीटरिंग के लिए तैनात किया है।

कलेक्टर ने कहा है कि सभी अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई से 30 जुलाई तक व्यवस्थित रूप से पौधे रोपित कराएं। संबंधित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित कराएं। रोपित पौधों की जानकारी वायुदूत एप में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही पौधरोपण के लिए बनाए गए जिला स्तरीय वाट्सएप ग्रुप में आकर्षक फोटो के साथ पूरा विवरण देते हुए जानकारी प्रतिदिन दर्ज कराएं। यह जानकारी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक के मोबाइल नम्बर 6265421474 पर भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button