रीवा

Rewa news, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए गए पंडित उमेश त्रिपाठी।

Rewa news, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए गए पंडित उमेश त्रिपाठी।

 

मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे पंडित उमेश त्रिपाठी को आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित उमेश त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और प्रदेश अध्यक्ष सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का आभार जताया है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को 5 जोन में बांटा गया है सभी जोन से एक-एक उपाध्यक्ष और एक-एक संगठन मंत्री बनाए गए हैं हमें संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है अब आम आदमी पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों को सक्रिय किया जाएगा और आने वाले नगर पालिका नगरीय निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करें इसकी तैयारी की जाएगी।

पंडित उमेश त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा किया है मेरे लिए सौभाग्य की बात है मैंने छात्र जीवन से राजनीति किया है और मुझे पता है कि किस तरह से संगठन को मजबूत करना है ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को प्रथम पंक्ति में लाकर पार्टी को मजबूत करना है।

ज्ञात हो कि पंडित उमेश त्रिपाठी विधानसभा चुनाव 2023 में मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं उन्होंने सम्मानजनक मत भी प्राप्त किया था पंडित उमेश त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button