Mauganj news, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मऊगंज में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली।

Mauganj news, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मऊगंज में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली।

तिरंगा रैली को कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव की अगुआई में सोमवार को विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्य योजना अनुसार 12 अगस्त की दोपहर बाद मऊगंज जिला मुख्यालय स्थित सीएम राइज विद्यालय परिसर में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को रवाना किया गया। वही रैली में कलेक्टर श्री श्रीवास्तव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी साइकिल से सबसे आगे चल रहे थे। इस दौरान तिरंगा यात्रा साइकिल रैली में शामिल बच्चे अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि समाज सेवियों के राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे और वंदे मातरम के उद्घोष से मऊगंज जिला मुख्यालय गूंज उठा।

तिरंगा साइकिल यात्रा सीएम राइज विद्यालय से प्रारंभ हुई और ब्लॉक परिसर होते हुए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज परिसर मऊगंज होते हुए लौटकर सीएम राइज विद्यालय पहुची जहां तिरंगा साइकिल रैली का समापन हुआ तिरंगा साइकिल रैली यात्रा में उपस्थित समाजसेवियों कर्मचारी जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाई गई।

वही कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा 15 अगस्त और रक्षाबंधन जैसे पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने साथ ही घर-घर तिरंगा लगाकर अभियान को सफल बनाने तथा 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Exit mobile version