रीवा

कांग्रेस कि जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे अजय सिंह का काफ़िला पहुंचा बैकुंठपुर क्षेत्र, कार्यकर्ताओ व जनता में भरा जोश..

कांग्रेस कि जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे अजय सिंह (राहुल)का काफ़िला पहुंचा बैकुंठपुर क्षेत्र, कार्यकर्ताओ व जनता में भरा जोश..

 

मनोज सिंह  : ब्यूरो चीफ रीवा

🛑 रीवा : रीवा जिले में कांग्रेस पार्टी कि चल रही जन आक्रोश यात्रा का कारवा आज पहुंचा मनगवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माडौ, एवं सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर,
जहाँ जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) का पहले माडौ गांव में कांग्रेस के युवा नेता गौरव सिंह के घर के पास गौरव सिंह व कांग्रेस नेताओ द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ जोरदार स्वागत किया गया,
वही ग्राम पंचायत माडौ सरपंच सुरेश सिंह जो अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ अजय सिंह (राहुल) का भव्य स्वागत किया,

 

इसी क्रम में जन आक्रोश यात्रा का कारवा आगे बढ़ा और बैकुंठपुर नगर पहुंचा, जहाँ बरौ चौराहा स्थित कामधेनू डेयरी शॉप में अजय सिंह (राहुल भैया) का कामधेनू शॉप के संचालक व कांग्रेस के कार्यकर्ता मुन्नू सिंह सहित स्थानीय कांग्रेस नेताओ ने जोरदार स्वागत किया, जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे अजय सिंह ने जनता को सम्बोधित भी किया, और इस बार भाजपा कि सरकार को उखाड़ फेंकने कि बात कही,

 

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के नेता लीड रोल में प्रदीप सिंह पटना, गिरीश सिंह, गिरिजेश पांडेय, पूर्णिमा तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button