रीवा

MP news, मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1574 करोड़ की राशि।

MP news, मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1574 करोड़ की राशि।

रीवा जिले की 4.10 लाख लाड़ली बहनों के खाते में आई लाड़ली बहना की राशि।

 

रीवा 09 सितम्बर 2024. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना के 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 331.48 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की।

रीवा जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित हुई। यह छोटी सी राशि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है। महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को इससे आसानी से पूरा किया जा रहा है। इस राशि का उपयोग बहनें बचत के रूप में भी कर रही हैं। राज्य स्तरीय समारोह का जिले भर में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय तथा हितग्राहियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button