रीवा

Rewa news, सिविल अस्पताल गंगेव को मिली 50 विस्तरीय नवीन भवन की सौगात, जनपद अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री का जताया आभार।

Rewa news, सिविल अस्पताल गंगेव को मिली 50 विस्तरीय नवीन भवन की सौगात, जनपद अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री का जताया आभार।

जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के अथक प्रयासों से स्वास्थ केन्द्र गंगेव को मिली 50 विस्तरीय भवन निर्माण की स्वीकृति।

 

विराट वसुंधरा
रीवा। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र गंगेव, नईगढ़ी रायपुर कर्चुलियान और मऊगंज जिले के हनुमाना सिविल अस्पतालों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा 50 विस्तरीय अतिरिक्त भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है जो 9 करोड़ 95 लाख की लागत से 50 बिस्तरों वाला नवीन भवन निर्मित होगा, ज्ञात हो कि रीवा जिले के जनपद पंचायत गंगेव में जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के अथक प्रयासों से म.प्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने गंगेव सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र को 50 विस्तरीय भवन निर्माण की स्वीकृत प्रदान की हैं।

नवीन भवन का निर्माण होने से भवन की समस्या दूर होगी और उपचार के लिए अस्पताल में आने वाले मरीजों को बिस्तरों की समस्या से निजात मिलेगी विकास तिवारी ने कहा कि गंगेग जनपद क्षेत्र काफी बड़ा है और अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहता है बेड के अभाव में मरीजों को जिला अस्पताल रीवा जाना पड़ता है लेकिन अब गंगेव में 50 विस्तरीय नवीन भवन निर्माण होने से मरीजों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन भवन की स्वीकृति मिलने पर जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button