रीवा

Rewa news:सड़क पर मौत बन कर दौड़ रही थी कार आठ लोगों को बनाया शिकार एक की मौत।

Rewa news:सड़क पर मौत बन कर दौड़ रही थी कार आठ लोगों को बनाया शिकार एक की मौत।

 

 

 

 

 

शहर के पड़रा में सुखदेव रेजिडेंसी के सामने हुई घटना चार लोगों को रौंदने के बाद घर में घुसी कार

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। कार की चपेट में आने से 8 लोग जहां गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना शनिवार की देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। जहां तेज रफ्तार कार चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को रौंदते हुए एक घर में जा घुसा। तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तो वहीं एक व्यक्ति को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घटना पड़रा स्थित सुखदेव रेसीडेंसी के सामने हुई है। कार ढेकहा की तरफ से आई। जिसने सड़क पर चल रहे 4 लोगों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद एक घर में जा घुसी। कार की टक्कर से घायल सुशील पाण्डेय निवासी अमवा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि जबकि कृष्णमणि पाण्डेय और अरविंद पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अरविंद की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जबलपुर के लिए रेफर कर दिया है।

ये भी हुए घायल
तेज रफ्तार कार सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। जिससे घर की दीवाल गिर गई। घर में सो रहे बनारस वासुदेव, पत्नी उषा वासुदेव, बेटा राजकुमार वासुदेव, आरती और स्वाती वासुदेव घायल हुए हैं। ये सभी दीवाल गिरने के कारण उसकी चपेट में आये हैं।

कार सवार फरार
पुलिस की माने तो कार किसी सत्यम पाठक नामक युवक की है। इसकी जानकारी पुलिस को गाड़ी में मौजूद दस्तावेजों से लगी है। तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक मौके पर कार छोड़कर किसी दूसरी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गये हैं। फिलहाल पुलिस कार को जप्त करके पूरे मामले में मर्ग कायम करके कार सवारों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button