रीवा

Rewa news:अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंनगवा जिला रीवा द्वारा चलाए जाने वाले हांका अभियान में किसानों के साथ व्यापारी, राजनीतिक दल समाजिक संगठन सहित सभी करें सहयोग।

Rewa news:अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंनगवा जिला रीवा द्वारा चलाए जाने वाले हांका अभियान में किसानों के साथ व्यापारी, राजनीतिक दल समाजिक संगठन सहित सभी करें सहयोग।

 

 

 

 

गौ माता और किसानों की फसल बचाने में सहायक बन कर पुनीत कार्य में सहभागी बने
मनगवां -मंनगवा भारतीय किसान संघ जिला रीवा के लगातार संघर्षो से किसानों के प्रति संवेदनशील अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री पी यस त्रिपाठीजी द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय राजमार्ग से बेसहारा गौ वंश को हटा कर गौशालाओं में भेजना का सराहनीय क़दम उठाए हैं जिनमें आम जन मानस की भूमिका महत्वपूर्ण है और आम जनमानस के सहयोग के जैसे सरकारी सिस्टम में काम किया जाता वैसे ही कोरम पूरा कर चले जायेगे और समस्या जस की तस बनी रहेगी इसलिए भारतीय किसान संघ आम जन मानस समाजिक कार्यकर्ताओं एवं अपने व्यापारी भाइयों से निवेदन करता है कि दिनांक 26-9-2024एवं27-9-2024 को चलाए जाने वाले हांका अभियान पूरे मनोयोग से सहयोग प्रदान करें इसके लिए अभियान के पूर्व बैठक कर कैसे वाहन तक पहुंचाएं इस पर निर्णय करें ताकि ज्यादा से ज्यादा गौ वंश सड़क और खेतों से हटायें जा सकें, खासकर मंनगवा बाजार में शाम के समय हजारों की संख्या में गौ वंश देखें जा रहें हैं उन्हें हटाने के लिए मंनगवा के नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ से दूरभाष के माध्यम एवं सीधे मिलकर,सतत् सम्पर्क स्थापित कर सहयोग की मांग कर उनके सहयोग के लिए उपस्थित रहे, वैसे तो एस डी एम महोदय ने आदेश जारी किया है किन्तु लोगों की निष्क्रियता से यह अभियान फ्लाप शो बनकर रह जाएगा अतः सभी लोगों से आग्रह है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देने कि कृपा करें।
उक्त अभियान में शासन प्रशासन द्वारा अपने ड्यूटी के समय आएंगे तब तक मवेशी सड़क छोड़ कर किसानों की फसल को चरने चलें जाएंगे और इसलिए इस पर ध्यान दें और इनके ठहराव के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को सुबह से ही फोन कर वाहन आने तक रुकवाया जाने का प्रयास करवावें, आदेश सभी को है लेकिन सरकारी सिस्टम कैसे काम करते हैं सभी जानते हैं।
उक्त विषयों को लेकर किसान संघ तहसील ईकाई मंनगवा लगातार स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क में हैं और संवाद स्थापित कर अभियान को सफल बनाने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button