रीवा

Rewa Big news, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी लेंगे भाजपा की सदस्यता।

Big news, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी लेंगे भाजपा की सदस्यता।

 

रीवा जिले की राजनीति में भाजपा ने एक और बड़ी सफलता हासिल करने जा रही है राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतिम दिन आज 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव और जनपद पंचायत गंगेव के अमर मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास तिवारी अपने दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे है बता दे की जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी जनपद अध्यक्ष बनने के बाद से ही सरकारी कामकाज में उन्होंने दलीय आधार पर कभी राजनीति नहीं की उनके कार्यक्रमों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता भी शामिल होते थे इसके पीछे उनका तर्क रहता था कि सरकार जनता की है हम जनता के निर्वाचित जनप्रतिनिधि है श्रेत्र का विकास और जनता को राजनीतिक रूप से नहीं बांटना चाहते।

आज गंगेव जनपद मुख्यालय स्थित मैरिज गार्डन में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा के सदस्यता महा अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर को लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा के हाथों अपने साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण कर ली है विकास तिवारी के भाजपा में आने के कयास पूर्व के कुछ महीनो से लगाए जा रहे थे खासकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ कई कार्यक्रमों में उन्होंने मंच साझा किया था तभी से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा होने लगी थी कि विकास तिवारी भाजपा में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

इस संबंध में जब विराट वसुंधरा समाचार पत्र द्वारा विकास तिवारी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि गंगेव क्षेत्र का विकास मेरे लिए सर्वोपरि है ना की कांग्रेस पार्टी क्षेत्र के विकास और जनता के हित में काम करना भारतीय जनता पार्टी के साथ रहकर ही संभव है हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जो विकास पुरुष है उसके सानिध्य में जनता की सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त हो रहा है।

श्री तिवारी ने कहा की रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति की मौजूदगी में आज मैं दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि क्षेत्र का विकास और जनता की खुशहाली भाजपा में शामिल होकर बेहतर तरीके से की जा सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर जनता को भरोसा है मैं कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी जनता के हित के लिए कभी राजनीतिक भेदभाव नहीं किया शासकीय और निजी कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी का रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जी और क्षेत्रीय विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति जी के साथ मंच साझा इसी कारण से करता रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button