Rewa news:भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आजंना एवं महाकौशल प्रांत के महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आगमन कल मऊगंज एवं रीवा में!
मऊगंज में होगा बढ़ा आन्दोलन आंदोलन में शामिल होंगे दो तीन सैकड़ा ट्रैक्टर
रीवा -मंनगवा भारतीय किसान संघ जिला इकाई मऊगंज द्वारा किसानों के विभिन्न प्रकार के समस्याओं को लेकर कल दिनांक 24-10-2024को बड़ा आन्दोलन करने का निर्णय लिया है जिसमें सामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आजंना एवं महाकौशल प्रांत के महामंत्री प्रहलाद सिंह जी कल सुबह रीवा पहुंचेंगे जहां से मऊगंज के लिए रवाना होंगे जिसमें जिला इकाई रीवा द्वारा उनके स्वागत के लिए मंनगवा में सैकड़ों किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से धरना स्थल मऊगंज तक जायेंगे इसके अलावा रघुनाथ गंज में भी अध्यक्ष जी का भी गर्मजोशी स्वागत करेंगे और फिर अध्यक्ष के साथ मऊगंज में विशाल ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे।
उक्त आशय की जानकारी भारतीय किसान संघ जिला इकाई रीवा के प्रचार-प्रसार प्रमुख हर्ष नारायण गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।