रीवा

Rewa news:संजय गांधी में ठेका कंपनी ने कर्मियों को नहीं दिया समय पर वेतन!

Rewa news:संजय गांधी में ठेका कंपनी ने कर्मियों को नहीं दिया समय पर वेतन!

 

 

 

 

 

 

 

मांगों को लेकर आऊटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल की, आश्वासन के बाद काम पर लौटे
रीवा. संजय गांधी अस्पताल में काम कर रहे एजाइल कंपनी के आऊटसोर्स कर्मचारी वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को आंदोलन पर चले गए। काम का बहिस्कार कर धरने पर बैठ गए और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से अस्पताल की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं गंभीर रूप से प्रभावित रहीं। संजय गांधी अस्पताल में एजाइल कंपनी ने आऊटसोर्स कर्मचारी में सफाईकर्मी, वार्ड ब्वॉय, सुरक्षा गॉर्ड सहित अन्य कार्यों के लिए रखे गए हैं। इनको ठेका कंपनी ने दीपावली में वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारियों की पूर्व की मांगों का भी निराकरण नहीं किया गया । इससे आक्रोशित कर्मचारी शुक्रवार से आंदोलन पर चले गए। हडताल के मद्देनजर ठेका कंपनी ने पांच कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया था, जिसके बाद भी सभी कर्मचारी आक्रोशित हो गए और मेडिकल कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठ गए। आंदोलन की वजह से शुक्रवार को अस्पताल की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं। कर्मचारियों का आरोप था, उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। दीपावली जैसे पर्व में उनको वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।जिसकी वजह से सभी कर्मचारियों की दीपावली सूनी रही। उन्होंने कई बार आंदोलन कर अपनी मांगों का निराकरण करने के लिए कंपनी से मांग की है, लेकिन कंपनी द्वारा इस दिशा में प्रयास नहीं किया गया। इसकी वजह से सभी कर्मचारी अब आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं। आंदोलन में कांग्रेस नेत्री कविता पाण्डेय पहुंचीं और कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया

शाम को प्रबंधन से हुई चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

आंदोलन के बाद शाम को कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन के बीच चर्चा हुई। जिसमें हर माह कर्मचारियों को पांच तारीख को वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं हटाए गए पांच कर्मचारियों को काम पर वापस ले लिया गया है। कर्मचारियों की अन्य मांगों का भी त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है जिसके बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button