रीवा

Rewa news:डकैत गिरोह में गैंगवार के 4 आरोपी गिरफ्तार सोहागी पुलिस की कार्रवाई, सरगना फरार!

Rewa news:डकैत गिरोह में गैंगवार के 4 आरोपी गिरफ्तार सोहागी पुलिस की कार्रवाई, सरगना फरार!

 

 

 

 

 

 

रीवा. दस्यु गिरोह के दो सदस्यों के बीच गैंगवार के बाद फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल की तरफ फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जंगल में उतरी है।

तराई में आतंक का पर्याय रहे डकैत बृजेन्द्र केवट और अंजनी माझी निवासी ददरी पैरा में 29 मई को विवाद हुआ था। गैंगवार में दोनों पक्षों के लोग घायल थे। पुलिस ने एक पक्ष से आरोपी अंजनी माझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरा आरोपी बृजेन्द्र केवट अपने साथियों के साथ फरार था। दीपावली पर कुछ आरोपियों के घर आने की सूचना पर सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने स्टाफ के साथ घेराबंदी की। इस दौरान चार आरोपी सकलेच केवट पिता बैजनाथ केवट, रावेन्द्र केवट पिता बैजनाथ केवट, कृष्ण कुमार केवट पिता त्रिभुवन केवट, नीरज कोल पिता निचकू निवासी ददरी पैरा पुलिस के हाथ लग गए जबकि मुख्य आरोपी बृजेन्द्र केवट जंगल तरफ भाग गया। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

मुख्य आरोपी की तलाश में जंगल में उतरी पुलिस
घटना का मुख्य आरोपी बृजेन्द्र केवट चकमा देकर जंगल भाग गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम जंगल में उतरी है। पुलिस ने ददरी, पैरा, देऊर कोठार के जंगलों में सर्चिंग की है। हालांकि अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा जंगल सोहागी, जवा सहित अन्य इलाकों से जुड़ा है जिससे जंगल के रास्ते आरोपी के बाहर भागने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

 

कई सालों तक था तराई में आतंक
तराई में मल्लाह गिरोह का आतंक कई सालों तक था। यह गिरोह सोहागी, जवा, पनवार, डभौरा सहित यूपी के इलाकों में भी आतंक का पर्याय बना था। तत्कालीन आइजी गाजीराम मीणा व एसपी उमेश जोगा ने गिरोह के सरगना सहित कई डकैतों को मुठभेड में मार गिराया था। अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का सफाया कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button