रीवा

Rewa news जिला अस्पताल में नंबर से चलेगी एंबुलेंस, बिना रजिस्ट्रेशन की एंबुलेंस पर लगेगा प्रतिबंध।

Rewa news जिला अस्पताल में नंबर से चलेगी एंबुलेंस, बिना रजिस्ट्रेशन की एंबुलेंस पर लगेगा प्रतिबंध।

 

 

 

 

 

एंबुलेंस संचालको की मनमानी पर रोक लगाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अस्पताल प्रबंधन सहित अमहिया थाना प्रभारी की पहल

रीवा। जिले की संजय गांधी , गांधी मेमोरियल सहित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की मनमानी में रोक लगाने और मरीज सहित उनके अटेंडर की परेशानियों को देखते हुए। संजय गांधी के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा व अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी एंबुलेंस संचालक मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने पहले उनकी समस्याएं सुनी और जानी जिसका निराकरण निकलते हुए निर्णय लिया गया कि अब एंबुलेंस का संचालक कम्बद्ध तरीके से किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

अब प्रतिदिन एंबुलेंस नंबरिंग के हिसाब से संचालित कराई जाएंगी। इसके साथ ही उन एंबुलेंस को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने बताया कि एंबुलेंस संचालको की मनमानी को रोकने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्वेश्य से यह प्रयास किए जा रहे है।
वहीं अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि कई बार थाने में शिकायत आती है कि एंबुलेंस संचालको द्वारा मनमानी किराया वसूला जा रहा है। साथ ही कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई है। जिसके चलते बैठक कर कुछ प्रमुख निर्णय लिए गए है। जिसके बाद अब एंबुलेंस संचालको को इन निर्णय का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button