रीवा

Rewa news:निगमायुक्त ने जताई नाराजगी टारगेट पूरा नहीं करने वालों की वेतन रोकी!

Rewa news:निगमायुक्त ने जताई नाराजगी टारगेट पूरा नहीं करने वालों की वेतन रोकी!

 

 

 

 

 

 

रीवा . नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए चलाए गए अभियान की गति कमजोर होने पर निगम आयुक्त ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई है। समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली, भवन अनुज्ञा तथा कम्पाउडिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निगम आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा, बड़े बकायादारों को नोटिस के साथ ही तालाबन्दी की कार्रवाई की जाए। निगम की ओर से महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में बाधा बने लम्बित न्यायालयीन प्रकरणों की समय सीमा में दावा प्रस्तुत नहीं करने एवं खानापूर्ति करने वाले वकीलों को पैनल से हटाये जाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों की भी समीक्षा की गई, जिसमें नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button