रीवा

Rewa news:मंदिरों और घरों में हुए तुलसी और शालिगराम के विवाह!

Rewa news:मंदिरों और घरों में हुए तुलसी और शालिगराम के विवाह!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देवउठनी एकादशी
रीवा . तुलसी विवाह का पर्व देवउठनी एकादशी पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। बैकुंठपुर बाजार में गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद की बहार रही। बैकुंठपुर बरौ मोड,़ शक्ति चौक, झंडा बाजार में चहल पहल रही। वहीं घरों के साथ ही मंदिरों में गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी-शालिगराम का विवाह विधिपूर्वक संपन्न कराया गया।

देवउठनी एकादशी पर युगल किशोर बेटा महाराज और द्वरिकाधीश मन्दिर में तुलसी सालिगराम विवाह धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान बाजे गाजे के साथ रथयात्रा और बारात निकाली गई। द्वरिका दीश मन्दिर से रथ रवाना और क्षीर सागर पहुंचा। इसके बाद नगर भ्रमण के उपरांत युगल किशोर मंदिर में कुछ देर तक पड़ाव होने के बाद पुन द्वारिका दीश मन्दिर गया। जहां तुलसी विवाह की रस्म निभाई गई। भक्तजन तुलसी को साड़ी में लपेटकर, चूड़ियां पहनाकर दुल्हन के रूप में वेद मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रश्म अदा कराई। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button