रीवा

Mauganj news:फोरलेन सड़क स्वीकृति के बाद भी लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक!

Mauganj news:फोरलेन सड़क स्वीकृति के बाद भी लगाया जा रहा पेवर ब्लॉक!

 

 

 

 

 

 

 

अव्यवस्थित निर्माण : लोगों ने जताया विरोध, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

मऊगंज. मऊगंज जिला बनने के बाद विकास कार्यों के लिए गति दी जा रही है, किंतु वर्षों से चल रहे कई कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं। वहीं नगर के अंदर टू लाइन से फोरलेन सडक़ स्वीकृति के बावजूद बाजार की सडक़ में पेवर ब्लॉक लगाया गया। जबकि फोरलेन सडक़ बनेगी तो उसको फिर से तोड़ा जाएगा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क पर पेवर ब्लॉक पांच महीने पहले लगाया गया था किंतु टू लेने बनने के कारण ठेकेदार द्वारा रोक दिया गया। लेकिन अब फिर से शासकीय राशि का बंदरबांट करने के नियत से पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। पार्षद विश्वनाथ गौतम ने बताया, जब फोरलेन सडक़ बननी ही है तो पेवर ब्लॉक लगाया जाना राशि का दुरुपयोग है। कलेक्टर से मांग गई है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

 

 

पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त: कॉलेज चौराहा से कलेक्ट्रेट परिसर बाईपास तक सड़क में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। जहां दोनों तरफ साइड शोल्डर खोदकर पेवर ब्लॉक लगाने की तैयारी है। जिससे यहां की पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यातायात भी प्रभावित है। इस तहर अव्यवस्थित निर्माण के चलत व्यापार भी प्रभावित हो रहा हैं। वार्ड 8 के पंकज मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है।

 

 

 

 

बिना किसी प्लान के नए जिले मऊगंज में विकास किया जा रहा है। सालों से सडक़ बन रही हैं, लेकिन अभी भी कार्य अधूरा है। वहीं सडक़ के नाम पर बंदरबांट किया जा रहा है। जिला प्रशासन सहित विधायक को भी कार्य की मॉनीटरिंग करनी चाहिए।

साहिल अन्नू खान, पार्षद वार्ड-6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button