रीवा

Satna news:दुल्हन को घर लाते ही दूल्हा गिरफ्तार, भाई की साली से दुष्कर्म का आरोप!

Satna news:दुल्हन को घर लाते ही दूल्हा गिरफ्तार, भाई की साली से दुष्कर्म का आरोप!

 

 

 

 

 

 

 

 

सतना  .सिटी कोतवाली थाना इलाके में मां और अन्य महिलाएं दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की तैयारी में थीं, लेकिन दरवाजे पर पुलिस को देखा तो कान खड़े हो गए। बारात के वापस लौटते ही वर-वधू के गृह प्रवेश की रस्म के बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे पर उसके भाई की साली से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने बताया कि पेशे से डॉक्टर आरोपी शिवाकांत रावत (30) रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में पदस्थ है। उसकी शादी रीवा निवासी युवती से हुई है। शुक्रवार को आरोपी की बारात रीवा के लिए निकली इधर फरियादी 28 वर्षीय युवती थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 से शिवाकांत से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवाकांत ने मंदिर में शादी की और उसके बाद समाज के सामने विधि- विधान से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शिवाकांत अपनी दूसरी शादी के कुछ दिन पहले तक पीड़ित युवती को शादी का झांसा देता रहा। युवती ने देखा कि आरोपी ने शादी कर ली तो वह थाने पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button