रीवा

Rewa news:अमिता भाजपा प्रत्याशी घोषित, दोबारा भरा पर्चा!

Rewa news:अमिता भाजपा प्रत्याशी घोषित, दोबारा भरा पर्चा!

 

 

 

 

नगर निगम वार्ड 10 का उपचुनाव

रीवा . नगर निगम रीवा के वार्ड 10 में पार्षद पद के उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जहां पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अमिता वीरेन्द्र पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा पर्चा दाखिल किया है। एक बार वह पर्चा दाखिल कर चुकी थीं, लेकिन पार्टी द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद पुन: कलेक्ट्रेट जाकर पर्चा भरा। सोमवार को अमिता पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और नामांकन प्रस्तुत किया। बता दें कि वार्ड 10 के पार्षद वीरेन्द्र पटेल के असमायिक निधन के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी को ही प्रत्याशी बनाया है। नामांकन भरने के बाद अमिता ने कहा कि उनको अपने पति के सपनों को पूरा करना है। इस दौरान निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि वार्ड के कार्यकर्ताओं, पार्टी के नेताओं एवं संगठन के सामूहिक निर्णय से उनको पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पार्षद दीनानाथ वर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button