Rewa news: गौवंश वन्य विहार में लगेगा सीएनजी प्लांट।

Rewa news: गौवंश वन्य विहार में लगेगा सीएनजी प्लांट।
रीवा. उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार सुबह बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौवंश वन्य विहार को आत्मनिर्भर बनाने सीएनजी प्लांट की स्थापना कराई जाएगी और रीवा नगर निगम के कचरा वाहन इसी उत्पादित सीएनजी से चलेंगे। साथ ही गाय के गोबर व गौमूत्र से बनने वाली सामग्री का विक्रय कर गौवंश वन्य विहार को स्वावलंबी व आर्थिक तौर पर सक्षम बनाया जाएगा।
उप मुयमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में निर्मित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया व प्रात: काल व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उप मुयमंत्री ने वन्य विहार में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पक्की सडक़ पर अस्थाई शेड का निर्माण कराएं ताकि गौवंश के लिए पूर्व से निर्मित शेड के अतिरिक्त आश्रय की व्यवस्था हो सके। उन्होंने गौवंश वन्य विहार को पूर्णत: सोलर से उर्जीकृत करने के लिए सोलर पैनल लगाए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि गाय के गोबर से बनने वाली खाद को किसानों को समितियों के माध्यम से विक्रय कराने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। उन्होंने बसामन मामा के सभी अधूरे कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, कमिश्नर बीएस जामोद, डीआईजी एसपी पाण्डेय, मुय वन संरक्षक राजेश राय, प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।