रीवा

Rewa news:80 की स्पीड निर्धारित, पर 120 की रफ्तार में दौड़ती मिलीं गाड़ियां!

Rewa news:80 की स्पीड निर्धारित, पर 120 की रफ्तार में दौड़ती मिलीं गाड़ियां!

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. हाइवे पर ओवरस्पीड वाहनों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रायपुर कर्चुलियान और रामनई में चेकिंग प्वाइंट लगाकर पुलिस ने ओवर स्पीड वाहनों की जांच की। इस दौरान इंटरसेप्टर वाहन की मदद से पुलिस ने 100 से 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए कई वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों को रोककर चालकों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान कई वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए मिले और कुछ वाहनों के नंबर प्लेट भी दर्ज नहीं थे। कुल 54 वाहनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि ओवरस्पीड वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने के लिए आरटीओ विभाग को पत्र भेजा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

हाइवे पर निर्धारित स्पीड 80 किमी प्रतिघंटा
यातायात पुलिस ने बताया कि हाइवे पर सामान्य स्पीड 100 किमी/घंटा तक होती है, लेकिन कस्बाई इलाकों और पुलिया जैसी रुकावटों को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर स्पीड सीमा 80 किमी प्रतिघंटा निर्धारित है। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button