Rewa news:भगवान की शरणागति में ही कल्याण।

Rewa news:भगवान की शरणागति में ही कल्याण।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्राम पंचायत अगडाल में श्रीमदबाल्मीकि रामायण

बेला. ग्राम पंचायत अगडाल में चल रही श्रीमद् वाल्मीकि रामायण ज्ञान यज्ञ कथा के सातवें दिन आचार्य रामकृष्ण पाण्डेय महाराज ने भगवान राम और सुग्रीव मैत्री व लंका दहन की मार्मिक कथा का वर्णन किया।

बताया कि भगवान राम यह जानते थे कि सीता का पता वीर हनुमान ही लगा सकते हैं। इसीलिए जब सभी वानर-भालू, भगवान की जो सेना में थे वे पता लगाने के लिए चले तभी हनुमान को भगवान ने राम नाम अंकित मुद्रिका दी। साथ ही कहा कि जब सीता माता मिल जायेंगी तो उन्हें यह मुद्रिका देकर करुणा निधान कहकर अपने रामदूत होने का विश्वास दिला देना। इसके बाद हनुमान, अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता को राम नाम अंकित मुद्रिका देकर करुणा निधान की शपथ देकर अपने को रामदूत होने का विश्वास दिलाए।

 

 

 

 

 

कथा श्रवण करने में प्रमुख यजमान कमलेश्वर प्रसाद मिश्राख् अनीता मिश्रा के साथ द्वारिका प्रसाद उपाध्याय, कृष्ण बिहारी शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, रामनिवास गौतम, लालमणि शुक्ला, रामदीन शुक्ला, नरेंद्र मुनि मिश्रा, मानेन्द्र मिश्रा, दिनेश प्रसाद मिश्रा, राम बिहारी मिश्रा, रामनिवास पाण्डेय, हरिशंकर मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा शामिल रहे।

Exit mobile version