Rewa news:समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से, बनाए गए 78 केंद्र!

Rewa news:समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से, बनाए गए 78 केंद्र!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उपार्जन: केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त

रीवा. किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन दो दिसम्बर से शुरू होगा। धान खरीदी के लिए जिले में 78 केन्द्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने केन्द्रों पर बारदाना सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है।

 

 

 

 

 

प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवड़े बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए जिले में 64243 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनका सत्यापन किया जा चुका है। धान उपार्जन के लिए गुढ़ तहसील में 6, जवा में 5, त्योंथर में 19, मनगवां में 10, रायपुर कर्चुलियान में 7, सेमरिया में 8, सिरमौर में 10, तहसील हुजूर में 15 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। अधिकांश गोदाम में ही खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं जिससे उपार्जित धान का तत्काल भंडारण हो सके। खरीदी की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 निर्धारित है।

 

 

 

 

 

 

प्रभारी कलेक्टर ने बताया कि एफएक्यू धान के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित है। धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में तौल कांटे एवं बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जाएगा। पंजीकृत किसान अपनी धान बेचने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर से दिनांक और समय का निर्धारण करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। प्रभारी कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम तथा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version