रीवा

Rewa news:24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का भूमिपूजन!

Rewa news:24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का भूमिपूजन!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

15 दिसंबर से आयोजन

रीवा . अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ रीवा में 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का भूमिपूजन समारोह सांसद जनार्दन मिश्रा और विधायक नरेंद्र प्रजापति की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मौके पर रीवा शहर के श्रद्धालु, गायत्री परिजन और जिला समन्वय समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु आवाहन और ग्राम देवता आवाहन से की गई। सांसद मिश्रा ने कहा कि गायत्री परिवार पंडित श्रीराम शर्मा की युग निर्माण योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं को समाप्त कर सदप्रवृत्तियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एसपी मिश्रा, प्रमोद सिंह, सविता मिश्रा समेत अन्य गायत्री परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button