Rewa news:शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

Rewa news:शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरतार कर लिया है।

सेमरिया क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रिश्ते की भांजी को शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा रहा। जब किशोरी शादी को बोलती तो वह टालमटोल करता। आरोपी दो दिन पूर्व किशोरी को बहकाकर रीवा लेकर आया जहां झिरिया पुल के नीचे स्थित खंडहर मकान में बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर चंपत हो गया। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरतार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक वह पिछले तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी को गिरतार कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version