रीवा

Mauganj news:सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की जताई आशंका!

Mauganj news:सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की जताई आशंका!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नईगढ़ी की घटना, पुलिस जांच में जुटी

रीवा . नईगढ़ी क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक का शव बाइक सहित सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।नईगढ़ी के शिवराजपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार विश्वकर्मा पिता रघुनाथ प्रसाद शनिवार रात एक व्यक्ति के साथ बाइक से देवतालाब गया था। जिसके बाद युवक का कोई पता नही चला। रविवार सुबह देवतालाब नईगढ़ी मार्ग पर युवक का शव सड़क के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। युवक की मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि रात में लौटते समय किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। रातभर युवक घायल अवस्था में पडा रहा जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस युवक के साथ गए व्यक्ति की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

मनगवां क्षेत्र में हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। शनिवार रात रामपुर गांव निवासी आदित्य साकेत (18) पिता सुरेन्द्र साकेत बाइक से दो अन्य लोगों के साथ बैकुंठपुर जा रहा था, रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आदित्य की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए है।

 

 

 

 

 

 

हादसे में घायल महिला की मौत

इसी प्रकार एक और सड़क हादसे में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मऊगंज निवासी शांति प्रजापति (24) बाइक से अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी, जब नदहा मोड़ पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। शांति की गंभीर हालत में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button