Rewa news:जन समस्याओं का निराकरण!
रीवा . नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं वार्ड विकास के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वार्ड दो के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रीवा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राष्ट्रीय योजनाओं के लाभ, और स्थानीय शिकायतों का समाधान किया गया। उक्त शिविर में 19 आयुष्मान कार्ड, 27 केवाईसी, 4 लोगों को खाद्यान्न पर्ची में नाम जोड़े गये। साथ ही संबल योजना एवं कल्याणी, वृद्धापेंशन के आवेदन भी लिए गए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त भी शिविर में पहुंचे और कई लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।