रीवा

Rewa news:डॉक्टर से 12 लाख की ठगी के साइबर फ्रॉड बिहार से गिरफ्तार।

Rewa news:डॉक्टर से 12 लाख की ठगी के साइबर फ्रॉड बिहार से गिरफ्तार।

 

 

 

 

 

फर्जी सिम से करते थे ठगी की घटनाएं, गरीबों को रुपए का लालच देकर खुलवाते थे खाते

विवि पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों से चल रही पूछताछ

रीवा. बिहार में सक्रिय एक शातिर साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग एक चिकित्सक से 12 लाख रुपए की ठगी करने के बाद सुर्खियों में आया था। 23 मार्च 2023 को चिकित्सक ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बैंक से बड़ी रकम हड़प ली थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और साइबर ट्रेसिंग की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों का पता लगाया। पुलिस की टीम बिहार पहुंची और वहां चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रभाकर कुमार (31 वर्ष), रामकरण महतो (56 वर्ष), सुरेन्द्र कुमार (53 वर्ष), और प्रहलाद मिस्त्री (नवादा जिले के निवासी) शामिल हैं। इन आरोपियों के खाते का उपयोग कर साइबर फ्राड को अंजाम दिया गया था, लेकिन आरोपियों के खाते के असली मालिकों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एक स्पेशल टीम बनाई थी, जिसने इस मामले का सफलतापूर्वक समाधान किया। आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही है और ठगी के अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

आरोपियों ने ठगी के नेटवर्क के संबंध में अहम जानकारियां दी हैं। उनके द्वारा ठगी के लिए फर्जी सिमों का इस्तेमाल किया जाता था, जो वे दूसरे राज्यों से लेकर आते थे। इसके अतिरिक्त वे रिक्शा, ठेले वालों के नाम पर बैंक में खाता खुलवाते थे। उनको पांच हजार रुपए देने का लालच देकर उनके खाते का संचालन खुद करते थे और बाद में उनके खाते से ठगी के पैंसों का लेनदेन करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारियां दी है।

 

 

 

 

 

बिहार से ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक चिकित्सक से साइबर फ्राड किया था। आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जांच में कुछ अन्य संदेहियों के नाम सामने आए हैं जिनकी भी तलाश की जा रही है।

विवेक सिंह, एसपी रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button