रीवा

Rewa news:वीडियो देखकर शर्मसार हुई पुलिस महिला को अकेला पाकर वृद्ध ने की अश्लील हरकत!

Rewa news:वीडियो देखकर शर्मसार हुई पुलिस महिला को अकेला पाकर वृद्ध ने की अश्लील हरकत!

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को अकेला पाकर 60 वर्षीय वृद्ध ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला अपने मायके आई हुई थी, जबकि उसकी मां आंगनबाड़ी और बच्ची स्कूल गई थी। घर में अकेली पाकर आरोपी मुद्रिका पटेल सीढ़ी लेने के बहाने घर में घुस आया। महिला ने उसे सीढ़ी ले जाने को कहा और मोबाइल पर बात करने लगी। उसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया।

महिला ने उसकी हरकतों का वीडियो बना लिया, जिससे आरोपी के चेहरे से उसकी पहचान भी हो गई। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन महिला कमरे में जाकर छिप गई। बाद में आरोपी सीढ़ी लेकर वहां से चला गया। महिला ने घटना की शिकायत महिला थाने में दर्ज करवाई और वीडियो भी पुलिस को दिखाया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी शर्मसार हो गए। महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button